केंद्रीय मंत्री व लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मिले लोजपा(रा) छात्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पण पाठक।

आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य भूमिका में रहेगी लोजपा(रा)

दिल्ली स्थित खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय में माननीय केंद्रीय मंत्री व लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी से लोजपा(रा) छात्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अर्पण पाठक ने मिलकर बिहार में NDA की प्रचंड जीत की बधाई दी ।
अर्पण पाठक ने बताया कि यह जीत पार्टी की व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग जी की मेहनत , दृढ़ता और संकल्प जो उन्होंने बिहार को फर्स्ट बनाने का लिया है उसका परिणाम है । जनता को चिराग जी के विज़न बिहार 1st बिहारी फर्स्ट पर पूर्ण भरोसा व आस है कि यह उनके भविष्य को सवार सकता है ।यह जीत चिराग जी और लोजपा(रा) की भूमिका की महत्वपूर्णता को दर्शाता है कि जिन जिन सीटो पर लम्बे समय से NDA जीत नही हासिल कर पाई वहां भी लोजपा ने अपना परचम लहराया । चिराग जी मे जनता अपना भविष्य देखती है और निश्चित रूप से आने वाले समय मे उनके नेतृत्व में बिहार का स्वर्णिम काल लोजपा रामविलास रचेगी । इसी क्रम में अर्पण पाठक ने बताया कि आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी लोजपा रामविलास अहम भूमिका में रहेगी । चिराग जी की विचारधारा और कार्यशैली से उत्तर प्रदेश के लाखो युवा भी काफी प्रेरित है और उनको व पार्टी को यहां भी हिस्सा लेने देखना चाहते है । जैसे बिहार को फर्स्ट बनाने का संकल्प अध्यक्ष जी ने लिया है वैसे ही उत्तर प्रदेश को सर्वोच्च बनाने का और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार को मजबूत करने का काम लोजपा रामविलास करेगी । इसी क्रम में अर्पण पाठक ने बताया कि जल्द ही पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और पार्टी के विभिन प्रदेश व जिला अध्यक्ष से मिलकर उत्तर प्रदेश को सर्वोच्च बनाने की रणनीति को तैयार करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *