उत्तर प्रदेश सहायक क्राइम प्रभारी -विशाल गुप्ता

बाराबंकी। सफदरगंज पुलिस ने 7 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर जिले मे घटित आधा दर्जन चोरियो का खुलासा किया पुलिस की गिरफ्त मे आये चोरो के कब्जे से टावरो से चोरी के गये केबिल, तार सहित दो बाइके बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन पर जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे जनपद की स्वाट/सर्विलांस एव थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने बांसा दादरा मार्ग पर स्थित ईदगाह के निकट से शातिर चोर बीरू पुत्र आत्माराम निवासी ग्राम दलसिंहपुर थाना राम सनेहीघाट आकाश उर्फ श्यामबहादुर पुत्र हरिनाथ, . विशाल वर्मा पुत्र हंसराज, मुकेश कुमार पुत्र विनोद कुमार, किशन चौधरी पुत्र पूर्णमासी वर्मा, . संदीप कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासीगण ग्राम कूड़ी मजरे सफदरगंज व लवकुश कुमार कौशल पुत्र स्व भगवती प्रसाद निवासी ग्राम सफदरगंज बाजार थाना सफदरगंज जनपद को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से जनपद के विभिन्न टावरों से चोरी किया गया 8.630 किलोग्राम कापर तार व 68.2 फीट 1.5 एमएम का केबिल 2.5 फिट का मोटा टावर केबिल,12 फीट का मोटा टावर का केबिल, रायल इनफील्ड बुलेट नम्बर यूपी 41 बी आर 2964, हीरो एच एफ डिलक्स नम्बर यूपी 41 बी आर1358 बरामद किया
बताते चले पुलिस की गिरफ्त मे आये चोर शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके द्वारा टावरों से कापर तारों की चोरी कर अभियुक्त लवकुश को बेचते थे जिन्हे लवकुश कापर तारों को कम रेट पर खरीद कर शहर में जाकर अच्छे दामों पर बेचता था। विगत 11 नवम्बर की रात्रि मे सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बबुरिहा मे लगे जिओ टावर
से केबिल तार चोरी किया गया था इसके आलावा थाना जैदपुर के ग्राम छन्दवल व बरायन में लगे टावर व थाना रामसनेही घाट के ग्राम तासीपुर व गाजीपुर में लगे टावर तथा थाना कोठी के ग्राम लखपेड़ा में लगे टावर एवं थाना असन्द्रा के देवीगंज में लगे टावर से केबिल चोरी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *