MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

बुढ़ाना (मुज़फ्फरनगर)।
बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य प्रभात पदयात्रा की सफलता के बाद सोमवार को पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कस्बे पहुंचकर पूरी टीम को शुभकामनाएं और बधाई दी। यह पदयात्रा 21 नवंबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
पूर्व विधायक उमेश मलिक सबसे पहले विनोद सैनी के आवास पहुंचे, जिन्होंने अपनी टीम के साथ पदयात्रा के दौरान लगभग 11,000 लोगों के भोजन की व्यवस्थाएं की थीं। इस सेवा कार्य के लिए उमेश मलिक ने विनोद सैनी और उनकी पूरी टीम — जिसमें मुकेश शर्मा पूर्व सभासद, सौरभ मंडल, सुनील सैनी पूर्व मंडल अध्यक्ष, मोनू मलिक, राम नरेश पूर्व सभासद, कुलदीप, शिवम, निवेश, हिमांशु संगल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे — को धन्यवाद और बधाई दी।
पूर्व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत पारंपरिक रूप से गले में पटका पहनाकर किया और पदयात्रा को सफल बनाने में दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि बुढ़ाना विधानसभा में यह अब तक की सबसे बड़ी प्रभात रैली रही है, जिसने क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया है।
विपक्ष की टिप्पणियों पर साधा निशाना
इस दौरान उमेश मलिक ने विपक्ष द्वारा पदयात्रा को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है, जबकि भाजपा कार्यकर्ता समाज को जोड़ने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
SIR फॉर्म को लेकर लोगों को किया जागरूक
साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में भरे जा रहे SIR फॉर्म को लेकर भी चर्चा की और लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि यह फॉर्म भविष्य में सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधूरे फॉर्म भरवाने में लोगों की मदद करने का भी आग्रह किया।
पूर्व विधायक ने कहा कि बुढ़ाना विधानसभा में कुछ विकास कार्य अभी अधूरे हैं, जिन्हें जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के सहयोग की प्रशंसा करते हुए भविष्य में और अधिक विकास कार्यों का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *