MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

खतौली थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सद्दीक नगर के पीछे स्थित आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। लगभग 30 वर्षीय इस युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत और सवाल दोनों बढ़ गए हैं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
युवक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed