
प्रेस नोट- दिनांक 27.11.2025 जनपद सिद्धार्थनगर ।
◆रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की मौजूदगी में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा नेटग्रिड प्रणाली के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज दिनांक 21.11.2025 को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के मौजूदगी में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा नेटग्रिड के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण के द्वारा पुलिस कर्मियों को नेटग्रिड प्रणाली के उपयोग और इसके माध्यम से अपराध नियंत्रण में सुधार के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को नेटग्रिड के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि डेटा एनालिटिक्स, अपराध विश्लेषण और जाँच में इसके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया तथा पुलिस कर्मियों को नेटग्रिड प्रणाली का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गयी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आधुनिक तकनीक से लैस करना है, जिससे वे अपराध नियंत्रण और जाँच में और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकें। उक्त कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, सर्विलांस सेल, जनपद के थानो/शाखाओं में नियुक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
