एम डी न्यूज़ से सोनू पटेल कि रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी, 28 नवंबर। जिला कारागार में निरुद्ध एक अंडरट्रायल बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम के साथ शुक्रवार प्रातः जिला कारागार पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन किया तथा मौके पर मौजूद कारागार कर्मियों से गहन पूछताछ की। उन्होंने कारागार परिसर की पुरुष और महिला बैरक तथा संबंधित शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया और आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने जेल अधीक्षक से घटना के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।घटनाक्रम की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए डीएम ने विशेष पैनल गठित कर वीडियोग्राफी सहित पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। उन्होंने एसपी को 48 घंटे के अंदर जेल का सेफ्टी-कम-सिक्योरिटी ऑडिट पूरा कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र बहादुर सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *