एम डी न्यूज़
बरेली में उत्तर प्रदेश के आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता योगेश कुमार ने बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बल्लिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहकारी समितियों को आधुनिक तकनीक और संसाधनों का उपयोग कर प्रभावी एवं आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।आयुक्त ने कहा कि सहकारी समितियों का कार्यक्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में उन्हें नए स्वरूप में काम करना चाहिए, जिससे वे अधिक प्रभावी बन सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकें। उन्होंने समिति सदस्यों और किसानों से संवाद किया और उनके व्यवसाय को बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने एकजुट होकर कार्य करने और अधिक किसानों को समिति से जोड़ने पर विशेष बल दिया। दलहन खरीद को बढ़ावा देने के साथ ही उन्होंने समिति पर आने वाले किसानों का सम्मान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस कार्यक्रम में साधन सहकारी समिति की सभापति प्रिया शर्मा, अपर जिला सहकारी अधिकारी राज नारायण, सुधीश कुमार गौतम, सहायक विकास अधिकारी राघवेंद्र कुमार, सचिव शिव कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हरि प्रकाश शर्मा, सुनील दीक्षित, अमित दीक्षित सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed