एम डी न्यूज़
बरेली के बड़ा बाइपास पर शनिवार रात 11 बजे तेज रफ्तार कैंटर और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे टेंपो सवार दंपती की मौत हो गई। दंपती की बेटी और टेंपो चालक घायल हो गए। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। इज्जतनगर थाना पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि अहलादपुर चौकी क्षेत्र में पटेल ढाबे के सामने टेंपो सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार कैंटर से उसकी टक्कर हो गई। इससे टेंपो में बैठीं सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी सरिता सिंह (44 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति पंकज सिंह, 12 साल की बेटी अंशिका व टेंपो चालक सिद्धार्थनगर के ही निवासी जाहिद घायल हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। रास्ते में पंकज सिंह की भी मौत हो गई। अंशिका व जाहिद का उपचार चल रहा है। दंपती के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed