उत्तर प्रदेश पत्रकारिता प्रभारी
संवाददाता जे पी सिंह की रिपोर्ट
बहुआयामी समाचार
एम डी न्यूज़ अलीगढ़
यूपी के बुलंदशहर में 17 वर्षीय आदित्य ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर बड़े-बड़े टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ भी हैरान हैं। आदित्य ने घर पर बैठकर सिर्फ 25 हजार रुपये की लागत में एक AI टीचर रोबोट तैयार कर दिया।
इस रोबोट को बनाने में आदित्य ने कई सालों की मेहनत लगाई है। खास बात यह है कि इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पढ़ाई से जुड़ा किसी भी सवाल का जवाब दे सकता है। इसमें लगाया गया LLM चिपसेट इंसानी दिमाग की तरह तेजी से प्रोसेस करता है।
आदित्य का कहना है कि अगर उन्हें उचित सपोर्ट मिले, तो वह ऐसा 3D ह्यूमन टीचर बना सकते हैं जो केवल बोले और सुने ही नहीं, बल्कि लिख भी सके, भावनाएँ समझ सके, और क्लासरूम में बच्चों की मनोदशा के मुताबिक उन्हें गाइड भी कर सके, ठीक एक इंसान की तरह।

