अमेठी जनपद के रामगंज अंतर्गत अग्रेसर गांव में बीती रात ग्रामीणों ने संदिग्ध हालात में एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक अपना नाम नहीं बताया, बल्कि खुद को रेलवे कर्मचारी बताने का दावा जरूर किया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पीआरबी मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई।

ग्रामीणों के अनुसार पकड़े गए युवक के साथ एक दूसरा व्यक्ति भी मौजूद था, जो अंधेरे का फायदा उठाकर पल्सर मोटरसाइकिल से मौके से भागा,रास्ते में भाग रहे युवक ने बाइक को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया,हालाकि पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।

गांव वालों का आरोप है कि पीआरबी द्वारा पकड़े गए युवक को रामगंज थाने में सुपुर्द करने के बाद थाना प्रभारी ने बिना किसी कार्रवाई और पूछताछ के रात में ही उसे छोड़ दिया। इससे ग्रामीणों में नाराज़गी दिख रही है।

एमडी न्यूज दुर्गेश कुमार सिंह

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *