MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में आज एक गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया, जिसमें श्री जगत राम, DIG पुलिस दूरसंचार और श्री गोविन्द सिंह रावत, SI (MT) अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए।

दोनों अधिकारियों ने अपने दीर्घ सेवाकाल में अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ उत्तराखंड पुलिस force को मजबूती प्रदान की।

समारोह के दौरान श्री ए. पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

ADG महोदय ने कहा कि पुलिस विभाग उनके अनुशासित कार्य और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने भी दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed