MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर पुलिस ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया।
गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर समय सुरक्षित रहने का आश्वासन दिया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी पुलिस ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मुजफ्फरनगर पुलिस का यह कदम शहर में शांति, सुरक्षा और जनविश्वास को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

