हरदोई……….ग्रामीण चौकीदार वेलफेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष सद्गुरु के नेतृत्व में चौकीदारों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें नियमित वेतन एवं कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम प्रहरी चौकीदारों को मात्र 2500 रुपये मासिक मिलते हैं जो कि बहुत ही कम हैं। चौकीदारों को नियमित वेतन देते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए।वर्दी की सुविधा देने के साथ ही गलत तरीके से हटाए गए चौकीदारों को बहाल किया जाए। थाना परिसरों में बेगार कराने पर अंकुश लगाया जाए। प्रदर्शन के दौरान राम स्वरूप आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *