उस्मानपुर में सत्संग में शामिल होने आई थी तीनों महिलाएं।

सहसवान : थाना जरीफनगर के ग्राम उस्मानपुर पर सत्संग चल रहा है । सत्संग में शामिल होने आई शकुंतला देवी पत्नी मीलाल 45 वर्ष ग्राम औरंगाबाद कसेर कलां थाना डिवाई सरोज पत्नी राजू 43 वर्ष निवासी कसेर कलां थाना डिवाई, रामवती पत्नी ओम प्रकाश ग्राम नंदोई थाना राजघाट जिला बुलंदशहर 55 वर्ष की तेज रफ्तार गुन्नौर की ओर से सहसवान की ओर आ रही पिकअप ने तीनों महिलाओं को कुचल दिया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में राहगीरों एवं जरीफनगर पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी दहगवां एवं सहसवान सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजने की कार्रवाई में जुटी।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed