MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुज़फ्फरनगर–भोपा मार्ग पर गांव मखियाली के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे के तुरंत बाद कार चालक सम्राट ने संवेदनशीलता दिखाते हुए राहगीरों की मदद से घायल युवक को अपनी ही कार में लेटाकर अस्पताल पहुंचाया। उनकी त्वरित सहायता से घायल को समय पर उपचार मिल सका। स्थानीय लोगों ने कार चालक की इस मानवीय पहल की सराहना की है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कराया।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक निगरानी को बढ़ाया जाए, ताकि लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed