
दिनांक 03.12.2025 जनपद सिद्धार्थनगर ।
रिपोर्ट सूरज गुप्ता
◆मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना बांसी की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र बांसी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मिठवल (पिपरा भैया) मे जाकर छात्र/छात्राओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के बारे में जागरुक किया गया ।
डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व रोहिणी यादव क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में, मृत्युंजय पाठक प्रभारी निरीक्षक बांसी के नेतृत्व में आज दिनांक 03/12/2025 को थाना बांसी मिशन शक्ति टीम द्वार थाना बांसी क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मिठवल (पिपरा भैया) मे जाकर छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे मे जानकारी दी गयी दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला संबन्धित मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गयी तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया । मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर व साइबर क्राइम वेबसाइट www.cybercrime.gov.in व नए कानून के बारे में जानकारी दी गई ।
मिशन शक्ति टीम-
01.उ0नि0 राम नारायण दुबे थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.का0 सर्वेश यादव थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.म0का0 प्रियंका थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.हो0गा0 विजय दुबे थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर ।
