रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार
लखीमपुर खीरी, 03 दिसम्बर 2025: पुलिस अधीक्षक खीरी,संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मित्तौली के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में आज दिनांक 03.12.2025 को थाना नीमगांव पुलिस द्वारा, 02 नफर अभियुक्तों 1. नितिन वर्मा पुत्र सतीश कुमार उम्र करीब 22 वर्ष निवासी इब्राहिमपुर थाना नीमगाँव जनपद खीरी 2.सौरभ वर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम मड़ेरा थाना-नीमगांव जनपद खीरी को सम्बन्धित मु0अ0सं0 497/2025 धारा 303(2),317(2) BNS में गिरफ्तार कर किया गया एवं विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.नितिन वर्मा पुत्र सतीश कुमार उम्र करीब 22 वर्ष निवासी इब्राहिमपुर थाना नीमगाँव जनपद खीरी ,
2.सौरभ वर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम मड़ेरा थाना-नीमगांव जनपद खीरी
बरामदगी का विवरण
मु0अ0सं0 497/2025 धारा 303(2),317(2) BNS से सम्बन्धित चोरी की गई एक बैटरी व 500 रूपये बरामद होना।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 मुकेश कुमार थाना नीमगांव जनपद खीरी
2.हे0का0 जयप्रकाश राय थाना नीमगांव जनपद खीरी
3.का0 सोमनाथ थाना नीमगांव जनपद खीरी

