रिपोर्ट-विशाल गुप्ता

बाराबंकी। विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त बिना कोई संसाधन उपलब्ध करायें अन्य विभागों के कार्य लिये जाने एवं आनलाईन उपस्थिति प्रणाली लागू किये जाने सहित विभिन्न समस्याओं पर प्रभावी निर्णय लिये जाने के संदर्भ में शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ ब्लाक जैसराम ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल किशोर ने दस सूत्रीय मांग पत्र खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को सौपा।


ब्लाक मुख्यालय पर धरने पर बैठे संघ के पदाधिकारीयों ने शासकीय व्हाट्सएप ग्रुपों से बाहर भी हो गये तथा लोगो से रूबरू होते हुए अध्यक्ष जैसराम ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली ग्रामीण क्षेत्रों की नेटवर्क समस्या के कारण कार्य व्यवस्था को प्रभावित कर रही है। वहीं, गैर विभागीय कार्यों में लगाए जाने से ग्रामीण विकास से जुड़े मूल दायित्वों का निर्वहन बाधित होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा तथा 10 दिसम्बर 2025 से सभी सचिव अपने निजी वाहनों से सरकारी कार्य नहीं करेंगे तथा 15 दिसम्बर को समस्त सचिव अपने डोंगल को विकास खण्ड पर समर्पित कर देंगे। उपयुक्त सम्मनात्मक विदुओं पर अगर शासन प्रशासन का समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रभास नहीं किया गया तो संघ द्वारा सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार एवं अनवरत धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी आई एस बी मदन गोपाल कनौजिया, कमल किशोर, संजीव कुमार सिंह, महेश प्रताप सिंह, अजय कुमार वर्मा, उत्तम वर्मा, वन्दना पाल, सौम्या सिंह, कमलेश यादव, सुधाकर सिंह, बंदना, राम प्रकाश,सहित ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास विभाग के सचिव मौजूद थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *