रिपोर्ट-रामानंद सागर


उत्तर प्रदेश बाराबंकी से कांग्रेस पार्टी के सांसद तनुज पुनिया ने 5 दिसंबर को लोकसभा में सून्य काल के दौरान पुनिया ने कहा कि बांदा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग फोर लेन परियोजना में लालगंज से बाराबंकी को भी जोड़ा जाए सांसद तनुज पुनिया ने 5 दिसंबर को लोकसभा में शून्य काल के दौरान कहा की वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण बाराबंकी विशेष कर हैदरगढ़ का यातायात काफी प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा बांदा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में बांदा से लालगंज एवं बाराबंकी से बहराइच खंड को फोरलेन किए जाने का प्रस्ताव सम्मिलित है जिसकी डीपीआर भी बनाई जा रही है तनुज पुनिया ने कहा कि लालगंज से बाराबंकी खंड लगभग 110 किलोमीटर का है जिसे प्रस्ताव में शामिल नहीं किया गया है यह मार्ग क्षेत्र में औद्योगिक खनिज परिवहन कृषि विपणन एवं पर्यटकों की आवागमन के लिए भी महत्वपूर्ण है जिससे बाराबंकी विशेष कर हैदरगढ़ का यातायात काफी प्रभावित हो रहा है उन्होंने कहा कि बांदा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन में लालगंज से बाराबंकी खंड को भी सम्मिलित किया जाए और जल्द से जल्द कार्रवाई हो जिससे क्षेत्र के निवासियों को भी इसका लाभ मिल सके।


वॉइस ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *