अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष अमन पाठक के बाबा का देहांत

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

कल दिनांक -05.12.2025

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, जनपद बदायूं के जिला अध्यक्ष श्री अमन पाठक के बाबा ब मुनेंद्र पाठक श्री कृष्ण पाठक के पिताजी सेवानिवृत्त कानूनगो श्रीमान मोद प्रकाश पाठक जी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर समस्त बदायूं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद परिवार शोक में डूबा गया

और संगठन के समस्त विप्र बन्धुओं व अन्य समुदाय के लोगों ने भी शोक संवेदनाएं भेजीं। अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा हमारे गांव मोहम्मद नगर सुलरा जनपद बदायूं की सनातन परंपराओं के ध्वजवाहक, प्रकांड पंडित जो रामायण, महाभारत जैसे महाकाव्यों को कंठस्थ कर सहस्त्रों जनों को उनके दिव्य ज्ञान से अभिसिंचित करते रहे हैं।

उन्होंने युवाओं को प्राचीन कथाओं, मुहावरों और लोकप्रथाओं से प्रेरित कर नवाचार की नींव रखी है। अर्थशास्त्र और गणित जैसे शास्त्रों में उनकी पारंगतता उन्हें एक आदर्श गुरू और विचारक के रूप में स्थापित करती है, ऐसे आदर्श पुरुष श्री मोद प्रकाश पाठक जी(ताऊ जी) के चरणों में हमारा अंतिम नमन।ईश्वर उन्हें मोक्ष प्रदान करें स्वर्गीय श्री मोद प्रकाश पाठक जी सेवा निवृत्त कानूनगो थे । वे न केवल परिषद की गतिविधियों में रुचि रखते थे बल्कि वे परिषद हर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग देते थे। और कार्यक्रमों की सफलता पर प्रसन्न होते थे ।

उनके निधन से परिषद की अपूर्णनीय क्षति हुई है ।हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें सद्गति प्रदान करें और परिवारी जनों को इस दुःख को वहन करने की क्षमता प्रदान करें।अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मंडल सचिव श्री कैलाश चन्द्र मिश्र ने कहा है कि स्वर्गीय श्री मोद प्रकाश पाठक जी परिषद के लिए एक की तरह थे जो हमेशा सशक्त बनाये रखने का प्रयास करते थे ।हम उनके निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें स्वर्ग में भी ऊंचा स्थान प्रदान करें।

परिवार को इस दुःख को वहन करने की क्षमता प्रदान करें।अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री रूपेन्द्र नारायण मिश्र ने कहा कि हम उनके निधन से अत्यन्त दुखित हैं उनका निधन परिषद के अपूर्णनीय क्षति है ।हम ईश्वर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं तथा परिवार को इस दुःख वहन करने की क्षमता प्रदान करें की कामना करते हैं।शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों में सर्व श्री नीरज अग्निहोत्री, प्रदीप कुमार पाण्डेय, रमाकांत मिश्रा, ओमप्रकाश पाण्डेय, राम पाल शर्मा, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा,कन्ह ई लाल शर्मा, विनय कुमार मिश्रा, विवेक शर्मा, मुन्ना लाल पाराशरी, कौशल पाराशरी, रामेन्द्र पाल शर्मा, त्रिवेनी सहाय पाठक, सोनू शर्मा, रमेश चंद्र उपाध्याय, दिवाकर त्रिवेदी, मुनेन्द्र पाठक, गौतम शंखधार, अनिल कुमार शर्मा,हरस्वरुप शर्मा, विजयप्रकाश दुवे, कोमल शर्मा,मनोज कुमार शर्मा, मुकेश बाबू शर्मा, विशाल मिश्रा, निर्दोष कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, अनिल दीक्षित, पंकज पाराशरी,डा.महेश दीक्षित, विनय कुमार शर्मा,आकाश शर्मा, संजीव शर्मा, एकांश शर्मा, वीरेश पाठक, विशेष कान्त शर्मा, आयुष शर्मा, प्रमोद शर्मा, राजीव शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, सुनील तिवारी, अभिषेक मिश्र, रिंकू उपाध्याय, उमेश भारद्वाज , विद्या राम मिश्रा, राकेश मिश्रा, पंकज शर्मा, दीपांशु दीक्षित, विनय कुमार शर्मा,सुमित मिश्रा आदि परिषद के सैकड़ों विप्र बन्धुओं ने अपनी अपनी शोक संवेदनाएं भेजीं।राम अवतार मिश्रा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश।एवं अमन पाठक,जिला अध्यक्ष, जनपद -बदायूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *