जिला अधिकारी बदायूं एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा संयुक्त रूप से तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनी गई जनमानस की समस्याएं।शिकायतों के निष्पक्ष व न्याय योजित निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

आज दिनांक 06,12,2025जनपद बदायूं तहसील बिल्सी पर जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील बिल्सी पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।तहसील बिल्सी पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित रह कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया ।तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारी गण द्वारा अपनी अपनी तहसीलों पर उपस्थित रह कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांश शिकायतों का निस्तारण कराया गया।तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण करे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *