रिपोर्ट-विशाल गुप्ता
बाराबंकी जनपद के थाना मसौली अन्तर्गत ग्राम शहाबपुर में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल में आने वाले पहलवान जम्मू कश्मीर, नेपाल, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, बनारस, अयोध्या, गाजीपुर, बाराबंकी आदि जनपद व देश विदेश से आ रहे हैं पहलवान दंगल आयोजक पहलवान सौरभ दास अयोध्या हनुमान गढ़ी ने बताया कि दंगल का उद्घाटन श्री श्री 1008 श्री पूज्य महंत बलराम दास जी महाराज के द्वारा किया जाएगा दंगल की देखरेख अजय प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह की निगरानी में होगी व करनैलगंज से विधायक पद के नवजवान प्रत्यासी राहुल सिंह चौहान व डॉ मनीष मिश्रा, मनीष सिंह, अंशुमान सिंह, राजवीर मिश्रा भी विराट कुश्ती दंगल महोत्सव में दिखेंगे।
