बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर) प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर से देश के लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि यह एक अत्यधिक महत्वपूर्ण कार्य है जिसमें मतदाताओं और सरकारी कर्मचारियों (बीएलओ ) की पूरी मदद सुनिश्चित करनी है ताकि किसी को भी कठिनाई न हो उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण इसके पहले देश और प्रदेश में कई बार हो चुका है।प्रदेश में 2003 में चुनाव आयोग एसआईआर करवा चुका है तब विपक्ष के पेट में दर्द क्यों नहीं हुआ उन्होंने कहा एसआईआर मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया है जिसके जरिए देश में घुसपैठिए के रूप में रह रहे अनधिकृत विदेशियों को देश से बाहर निकालने में मदद मिलेगी उन्होंने एसआईआर को राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बेहद अहम बताया स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कहा कि बिहार चुनाव से पूर्व हुए एसआईआर में करीब 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे,परन्तु किसी ने भी चुनाव आयोग में नाम काटने की शिकायत नहीं की जिससे एसआईआर प्रक्रिया की पारदर्शिता की पुष्टि होती है ।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें लोकसभा चुनाव के बाद देश के कई प्रदेशों में हो रही करारी हार से विपक्षी बौखलाए हुए हैं इसीलिए एसआईआर को लेकर विपक्षी अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है उन्होंने फॉर्म 6,7 व 8 की चर्चा करते हुए इसकी उपयोगिता समझाई उन्होंने अभियान से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शेष दिनों में लक्ष्य की पूर्ति के लिए पूरी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा में समर्पित भाव से एसआईआर की सफलता के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है उन्होंने कहा कि बूथ जीतने के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है पात्रों के नए वोट जुड़वाने एवं बोगस वोट कटवाने के लिए एसआईआर मील का पत्थर साबित होगी जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत, जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल,राज्य मंत्री सतीश शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,एमएलसी अंगद सिंह,पूर्व सांसद उपेंद्र रावत,पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह,संतोष सिंह,शशांक कुसुमेश,अरविंद मौर्य, अमरीश रावत,रामकुमारी मौर्य, डॉ विवेक वर्मा,शील रत्न मिहिर,संदीप गुप्ता,विजय आनंद बाजपेई,धर्मेंद्र यादव,संजय तिवारी,रामशरण पाठक,आलोक तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सीधे जनता के बीच पहुंचे, जहाँ उन्होंने ‘कुंडी खटकाओ अभियान’ के तहत एसआईआर प्रक्रिया के लिए जागरूकता अभियान चलाया।उन्होंने नानमऊ के बूथ संख्या 271 एवं 272 पर डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के दौरान लोगों से बातचीत की। उन्होंने मतदाताओं को एसआईआर के महत्व के बारे में बताया।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुलामाबाद मजरे मीरापुर गांव स्थित हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत के आवास पहुंचे उन्होंने उनके छोटे भाई मिथिलेश रावत की आकस्मिक मृत्यु पर शोक जताया एवं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए अपनी संवेदनाएं दी।उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *