जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता
बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय, कंप्यूटर-कक्ष, आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क को आगन्तुक/ शिकायत रजिस्टर पर प्राथमिकता के आधार पर फरियादियों की शिकायत सुनकर/प्रविष्टि कर प्रकरणों में विशेष रूचि लेकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही साइबर थाना का निरीक्षण कर साइबर क्राइम से सम्बन्धित विवेचनाओं के गुणवत्ता पूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
