दिनांक – 7 दिसंबर, रामपुर।

एमडी न्यूज़ बहुआयामी

सहायक ब्यूरो चीफ – रफीउल्लाह ख़ान, जनपद रामपुर
स्पेशल रिपोर्ट

किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर शीघ्र ही जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि—

  • अपनी-अपनी तहसीलों में धान क्रय केंद्रों का दौरा करें,
  • नहर सफाई की वास्तविक स्थिति की जांच करें,
  • और जर्जर सड़कों की सूची तैयार करें।

उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर फोटो भी खींचें ताकि कार्यस्थल और लापरवाही की वास्तविक स्थिति उच्च अधिकारियों को साक्ष्य सहित बताई जा सके।

वारसी ने कहा कि किसान और मजदूर तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि कुछ अधिकारी दफ्तरों में बैठकर अपनी मनमानी कर रहे हैं, जिससे सरकार की छवि भी खराब हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि गन्ना किसान बुरी तरह परेशान हैं, लागत बढ़ चुकी है और कमाई घट गई है। छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है—घर, मकान, दवाई, बेटा-बेटी की शादी जैसी जिम्मेदारियाँ उन्हें लगातार संकट में डाल रही हैं।

उन्होंने पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाने की अपील की। जो पदाधिकारी अधिक सदस्य बनाएगा, उसे संगठन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

पंचायत की अध्यक्षता सैयद जमाल आर्मी ने की और संचालन जाकिर अली वारसी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आरिफ अली, शाकिर अहमद, मोहम्मद अली, इकरार अहमद, लोकेश पांडे, रोशन लाल, नरेश कुमार, इलियास अहमद, डॉ. शाहिद अली, नन्हे राम, देवी चंद, गुफरान अली, मुराद खान, इमरान खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed