प्रभारी निरीक्षक ने लगाई कड़ी क्लास, सख्त निगरानी के निर्देश

मितौली, लखीमपुर खीरी।
थाना मितौली में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक ने क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों को थाने में तलब कर कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने साफ चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि कोई भी हिस्ट्रीशीटर दोबारा संदिग्ध गतिविधियों में पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में इंस्पेक्टर महेश पाठक ने कहा कि पुलिस सतर्क है और अपराध पर पूरी तरह नकेल कसी जाएगी। उन्होंने सभी हिस्ट्रीशीटरों को आगाह करते हुए कहा कि उनकी गतिविधियों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई होगी।

पुलिस की इस अचानक और सख्त पहल से आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस लेते हुए उम्मीद जताई है कि इस कड़े कदम से क्षेत्र में अपराधों पर रोक लगेगी और कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।


MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र
रिपोर्टर: योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली, ज़िला लखीमपुर खीरी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed