रिपोर्टर : प्रदीप पाण्डेय, बदायूं

बदायूं जनपद में एक अद्भुत और अनोखी घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा पिंकी शर्मा ने भगवान कान्हा को अपना जीवनसाथी मानते हुए उनकी प्रतिमा के साथ सात फेरे लेकर विवाह किया। ग्रामीणों ने बाराती बनकर इस दिव्य विवाह का साक्षी बनते हुए परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ रस्में पूरी कराईं।

कान्हा की प्रतिमा से विवाह क्यों किया?

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में पिंकी शर्मा वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए गई थीं।
दर्शन के बाद मिले प्रसाद में एक अंगूठी मिलने को उन्होंने बिहारी जी का संकेत माना और तभी से श्रीकृष्ण को अपना जीवनसाथी स्वीकार करने का निर्णय लिया।

ग्रामीणों में चर्चा का विषय

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के व्योर कासिमाबाद गांव में हुई यह अनूठी शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
ग्रामीणों ने इसे पवित्र प्रेम का उदाहरण बताया और पूरे उत्साह के साथ विवाह समारोह में शामिल हुए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed