बाराबंकी:- रविवार शाम को देवा चिनहट मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दादा पोते की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में विरोध प्रदर्शन किया जिससे करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार गोमतीनगर लखनऊ के गुलाम हुसैन पुरवा निवासी 60 वर्षीय रामस्वरूप यादव अपने 20 वर्षीय पौत्र आयुष यादव को बीए की परीक्षा दिलवाकर बाइक से घर लौट रहे थे तभी बरेठी के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।


परिजनों का आरोप है कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने समय पर एंबुलेंस नहीं बुलवाई। इतना ही नहीं घायलों को उचित मेडिकल सुविधा देने के बजाय एक सिपाही ने उन्हें हाफ डाला वाहन से ट्रामा सेंटर भेजा इससे परिजन और आक्रोशित हो गए।इस लापरवाही के कारण लोगों का ग़ुस्सा भड़क गया और ट्रामा सेंटर में हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को बिगड़ती देख प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीएम आनंद तिवारी और सीओ संगम कुमार ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया।देर रात तक परिजन सिपाही और चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और डीसीएम चालक की तलाश कर रही है।

ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed