MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर, 08 दिसम्बर 2025।
थाना नई मण्डी पुलिस ने मोबाइल चोरी व छिनैती करने वाले सक्रिय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से 29 कीमती मोबाइल फोन, जिनमें अधिकांश एप्पल आईफोन शामिल हैं, बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। अभियुक्त चोरी एवं छीने गए फोन को देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ नेपाल और बांग्लादेश में बेचते थे।
यह कार्रवाई ADG मेरठ जोन, DIG सहारनपुर, SSP मुज़फ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, SP नगर सत्यनारायण प्रजापत, CO नई मण्डी राजू कुमार साव एवं थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई।
घटना का खुलासा
1 दिसम्बर 2025 को नई मण्डी क्षेत्र में एक व्यक्ति से सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल छीनने की घटना के बाद पुलिस ने कई टीमों का गठन किया। गहन सुरागरसी के बाद पुलिस ने 7 दिसम्बर की देर रात A to Z तिराहे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी/छिनैती की कई वारदातों को स्वीकार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- फराज उर्फ कांचा, निवासी मेरठ (40 वर्ष)
- सुहैल, निवासी मेरठ (25 वर्ष)
दोनों के खिलाफ कई जनपदों में गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
एक अन्य साथी महफूज़, निवासी मेरठ अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
बरामदगी
29 मोबाइल फोन (iPhone, Samsung व अन्य कंपनियों के)
कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये
पुलिस टीम
इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप सिंह, दीपक मावी, तथा कांस्टेबल रोहित कुमार, मुनेश कुमार, अभिषेक नागर और नरेश कुमार का विशेष योगदान रहा।
पुलिस सभी बरामद मोबाइलों की जांच कर मालिकों की पहचान सुनिश्चित कर रही है। वहीं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
