MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन, मुज़फ्फरनगर

मुज़फ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस ने मोबाइल चोरी व छिनैती करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 29 कीमती मोबाइल, जिनमें कई एप्पल आईफोन शामिल हैं, बरामद हुए। बरामदगी की कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई गई है।

1 दिसम्बर को हुई मोबाइल छिनैती की घटना के बाद गठित पुलिस टीम ने 7 दिसम्बर की रात A to Z तिराहे से दोनों आरोपियों को पकड़ा। एक आरोपी महफूज़ अभी फरार है।

गिरफ्तार आरोपी – फराज उर्फ कांचा (मेरठ) और सुहैल (मेरठ)। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा व टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस मोबाइलों की पहचान कर मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया में जुटी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed