रिपोर्ट – परवेज आलम

कस्ता- खीरी । आरडीसी ग्लोबल स्कूल सीतापुर रोड सनंडिलवा मैं डॉक्टर श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल द्वारा आई कैंप का लगाया गया जिसमें निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित करके मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा जिसमें मरीजों की आंखों का लाल होना , मोतियाबिंद ,आंखों का गड़ना आंखों में सूजन तथा आंखों के संबंधित अन्य रोगों की जांच हुई,आंखों में होने वाले रोगों के प्रति सावधानियां व आंखों की सुरक्षा के बारे में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दिशा निर्देश बताएं वह समझाए गए कैंप में लगभग 110 मरीजों की आंखों की जांच की गई जिसमें लगभग 40 मरीज को मोतियाबिंद के लिए चिन्हित किया गया जिसमें 35 मरीज को ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया जिसमें मरीजों के आने-जाने की व्यवस्था भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई जिसमें मरीज रामप्यारी लाल जी सीताराम जसवंत मूलचंद आदि मरीज भेजे गए उन मरीजों की सर्जरी और लेंस दवाई चश्मा और सारी सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी जो मरीज कैंप के द्वारा भेजे गए हैं और लगभग 30 मरीजों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई अस्पताल की तरफ से डॉक्टर अमित राठौर कैंप कोऑर्डिनेटर समीर अली शोभित दीक्षित मुस्कान शर्मा अंशिका खुशनूर रीता आदि स्टाफ द्वारा नेत्र शिविर में मरीजों की आंख की जांच की गई तथा जिसमें ग्राम प्रधान दिलीप सिंह तोमर ,परवेज आलम अयान अली तथा आदि गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहे
