बाराबंकी। नशा मुक्त युवा विकसित भारत का आधार है। स्वस्थ युवा समृद्ध भारत की रीढ़ है उक्त बातें मुख्य वक्ता दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका नेहा मिश्रा ने राजकीय हाई स्कूल भनौली में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी के द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवा विकसित भारत कार्यक्रम में कही। इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्य सरोज सिंह,दुर्गा वाहिनी विभाग संयोजिका नेहा मिश्रा,जिला सह संयोजिका संगीता वर्मा व जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सरिता सिंह ने संयुक्त रूप से महिषासुर मर्दिनी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य सरोज सिंह ने कहा कि जिस देश की युवा तरुणाई नशा मुक्त व स्वस्थ हो उसे देश को विकसित व सशक्त बनाने से कोई रोक नहीं सकता। इसके लिए युवाओं को नशा रूपी कुरीति से बचना होगा। जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सरिता सिंह ने छात्रों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री राहुल कुमार,वर्षा जैन,मानसी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed