अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पटखौली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मृतक राजकुमार तिवारी निवासी पाण्डेय का पुरवा टीकरमाफी राजेश मसाला फैक्ट्री में काम करता था। वह काम खत्म कर अपने घर वापस जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई। अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *