मथुरा में भीषण हादसा: सगाई में शामिल होने जा रहे तीन युवक बाइक समेत रजवाहे में गिरे, तीनों को हुई मौत

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह तीनों युवक चचेरी बहन की लगन सगाई में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर राधाकुंड जा रहे थे, तभी गोवर्धन तहसील बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक रजवाह में जा गिरी।मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार कन्हैया, अंकुश और प्रवीण, जो मासूम नगर, मथुरा के निवासी थे, राधाकुंड में एक पारिवारिक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। गोवर्धन तहसील बाईपास मार्ग पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने रजवाह में जा गिरी। रजवाहे में बहते तेज पानी के कारण तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को रजवाह से बाहर निकाला और उन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *