एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की जनपद रामपुर से स्पेशल रिपोर्ट जिलाधिकारी,रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा दैनिक जागरण द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया ।
आज दिनांक 11.12.2025 को जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा ऑपल होटल में दैनिक जागरण द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली क्षेत्राधिकारी, शाहबाद, महिला पुलिसकर्मियों, महिलाओं, तथा परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा सभी सम्मानित प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज में प्रेरणादायी भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया ।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *