मनोविज्ञान विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वाधान में मेंटरमेंटी प्रोग्राम के अंतर्गत एक विशिष्ट ऑनलाइन कार्यशाला परीक्षा की दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन।

वाराणसी मनोविज्ञान विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तत्वाधान में मेंटरमेंटी प्रोग्राम के अंतर्गत एक विशिष्ट ऑनलाइन कार्यशाला परीक्षा की दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यशाला की मुख्य वक्ता आरा यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रियंका पाठक रही उन्होंने विभिन्न उदाहरणों एवं तकनीक का वर्णन किया जिससे परीक्षा संबंधित तनाव का प्रबंध किया जा सके साथ ही साथ विद्यार्थियों के परीक्षा संबंधी व्यक्तिगत प्रश्नों का काफी सुलझा हुआ जवाब दिया इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं विद्यार्थियों का स्वागत विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर शेफाली वर्मा ठकराल ने किया साथ ही साथ उन्होंने भी बच्चों को तनाव प्रबंधन के तरीकों को बताया कार्यक्रम के संचालक एवं मेंटर के रूप में डॉक्टर प्रतिभा सिंह डॉक्टर पूनम सिंह डॉक्टर दीपमाला सिंह बघेल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इस अवसर पर बीए फर्स्ट सेमेस्टर तथा बीए थर्ड सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय प्रतिभागिता कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को प्रबंधित करना था।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *