ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर के शिक्षकों की ओर से अपने स्तर पर किया गया सम्मानित,हो रही है सराहना

गोंडा – गोंडा जिले के मुजेहना ब्लॉक में बीते दिनों आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर के छात्रों को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया है।जिस पर सराहना हो रही है।
बीते दिनों बेसिक शिक्षा विभाग की ओर ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट स्कूल डेबरी कला में किया गया था जहां पर उच्च प्राथमिक विद्यालय धानेपुर के बच्चों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई विद्यालय के नाम किया था।अपने स्कूली बच्चों के प्रदर्शन से गदगद विद्यालय परिवार की ओर से गुरुवार को स्कूल में ही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जहां पर बच्चों को सम्मानित किया गया।प्रिंसिपल हरि प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र राघवेन्द्र प्रताप सिंह चक्का फेंक में पहला स्थान, मनीष यादव गोला फेंक में पहला स्थान व राज वर्मा 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया था। कुल मिलाकर स्कूल के 46 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने जौहर का प्रदर्शन किया था।इसी को लेकर विद्यालय की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जहां पर खंड शिक्षा अधिकारी समय प्रकाश पाठक की ओर से बच्चों को विद्यालय की ओर से उपलब्ध कराये गये ईनाम स्वरूप थाली देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप पाठक, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक पुष्पेंद्र वर्मा,राहुल वर्मा, अर्चना सिंह,बेबी सोनी,आत्रेय मिश्र सहित अन्य शिक्षक रहे।
एमडी न्यूज /बहुआयामी समाचार गोंडा ब्यूरो अजीत कुमार यादव

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed