,
MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख – रोहित जैन, जनपद मुजफ्फरनगर

चंपावत पुलिस ने तकनीक का सफल उपयोग करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने सर्विलांस यूनिट और CEIR पोर्टल की सहायता से विभिन्न जनपदों से कुल 37 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी बाजार कीमत लगभग ₹4,62,000/- आंकी गई है।

बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद सौंप दिए गए। लोगों के चेहरों पर अपने खोए मोबाइल वापस मिलने की खुशी साफ नजर आई।

जागरूकता भी बढ़ाई

पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और CEIR पोर्टल पर मोबाइल गुम/चोरी की रिपोर्ट कैसे करें, इस बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक भी किया।

पुलिस का संदेश

चंपावत पुलिस ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल खो जाने या चोरी होने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि डिवाइस को ब्लॉक कर उसकी लोकेशन ट्रेस की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *