एम डी न्यूज़
बरेली में मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार शाम सर्किट हाउस में मंडल के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में ये बातें कहीं। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्षों से एसआईआर की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि हर बूथ पर दो-दो टीम बनाएं। ये टीमें घर-घर संपर्क कर एसआईआर फॉर्म भरवाएं और उसे बीएलओ तक पहुंचाए। एसआईआर को लेकर विपक्ष जो भ्रम और झूठ फैला रहा है, उसे पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर दूर करें। स्पष्ट बताएं कि फर्जी तरीके से जो मतदाता बने हैं या जो घुसपैठिये हैं, एसआईआर से उन्हें चिह्नित करने में आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों से कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो। सत्यापन इस तरह से किया जाए कि कोई भी घुसपैठिया बचने न पाए। महिला अपराध और समाज का माहौल बिगाड़ने वालों को लेकर पुलिस-प्रशासन की सख्ती बरकरार रहे। अच्छी कानून व्यवस्था ही विकास का मार्ग प्रशस्त करती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि विकास कार्यों पर नजर रखें और गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। क्षेत्र विशेष में कहां कैसी आवश्यकता है, इसके बारे में अफसरों को बताएं। जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों और अफसरों के बीच अच्छा समन्वय रहे। इसका सकारात्मक लाभ विकास, सुशासन और प्रगति के तौर पर जनता को मिलता है। बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, धर्मपाल सिंह व स्वतंत्र देव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, भाजपा के बृज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और मंडल के चारों जिले के जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *