बहुआयामी समाचार से नागेन्द्र प्रजापति प्रयागराज ब्यूरो चीफ की खास खबर

​प्रयागराज : नव भारतीय किसान यूनियन (अ. नै.) के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य मणि शुक्ला के नेतृत्व में आज (गुरुवार, 11 दिसंबर 2025) को प्रयागराज की मोहम्मदपुर कटियाही ग्राम सभा में ज़ोरदार धरना प्रदर्शन किया गया।
​प्रदर्शन का मुख्य कारण मोहम्मदपुर कटियाही ग्राम सभा की रेलवे लाइन के ठीक बगल में सक्रिय मिट्टी खनन माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध खनन का विरोध करने पर प्रदेश अध्यक्ष सूर्य मणि शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिलना है।
​ये पदाधिकारी रहे शामिल:
​अवैध खनन और माफियागर्दी के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाले इस प्रदर्शन में यूनियन के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख हैं:
​सूर्य मणि शुक्ला (प्रदेश अध्यक्ष)
​जमील अहमद राइन (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)
​रामरेन्द्र सिंह (प्रयागराज के जिला प्रभारी)
​जिला अध्यक्ष और अन्य पपदाधिकार शामिल रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *