वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में शुक्रवार को कोतवाली रुदौली पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आमजन को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान की।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी/बैंक संबंधित ठगी, तथा सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही यह भी समझाया कि डिजिटल भुगतान करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैसे संदिग्ध लिंक, ऐप या मैसेज से बचा जा सकता है।

अभियान के दौरान मौजूद लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता गतिविधियाँ समय-समय पर होती रहनी चाहिए। जनसमूह ने साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *