बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला पीरबटावन पूर्वी इस्लामा मस्जिद निवासी 28 वर्षीय जैनुलाब्दीन पुत्र मोहम्मद सईद की शुक्रवार शाम अचानक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जैनुलाब्दीन लकड़ी लेने आलापुर गए थे, जहां अचानक सीने में तेज़ दर्द होने के बाद वे बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आनंद जायसवाल के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की सांसें बंद हो चुकी थीं। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम से ही तय हो सकेगा।

हालांकि परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना अचानक सीने में दर्द से शुरू हुई, जिससे उन्हें लगा कि शायद हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति हुई होगी। लेकिन परिवार पहले से ही शोक में था और उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को सौंपने की मांग की।

इसी बीच स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में वर्षों से कार्डियोलॉजिस्ट न होने को लेकर नाराजगी भी जताई। सभासद ताज बाबा राइन ने कहा कि—
“नौजवान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर विशेषज्ञ उपचार का न मिलना गंभीर चिंता का विषय है।”

पूर्व सभासद मोहम्मद आसिफ ने भी बताया कि हृदय रोगियों को उचित चिकित्सकीय सुविधा न मिलने की शिकायत लंबे समय से बनी हुई है।

मृतक जैनुलाब्दीन की हाल ही में शादी हुई थी। पीछे पत्नी अस्मा (30 वर्ष), छह माह का बेटा जोहान, तीन वर्षीय बेटी जायरा और भाई कमरुद्दीन सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ले में गहरा शोक व्याप्त है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *