लखीमपुर खीरी।
शहर की कोतवाली सदर अंतर्गत सेठ घाट रोड पर शनिवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस ने अचानक सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सेठ घाट चौकी प्रभारी संतोष शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ महंत हरि स्कूल के पास बनी पुलिया पर मोर्चा संभालते हुए दोपहिया वाहनों की गहन जांच की।

अचानक हुई इस कार्रवाई से मार्ग से गुजर रहे संदिग्ध तत्वों में खलबली मच गई। पुलिस ने वाहनों के कागजात, हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की विशेष रूप से जांच की। चेकिंग अभियान के चलते क्षेत्र में देर शाम तक हलचल बनी रही।

पुलिस का कहना है कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
रिपोर्टर ऋषि राज

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *