MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर मार्ग से मरौचा संपर्क मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य के लिए 366.68 लाख रुपये की लागत से स्वीकृति प्रदान की गई है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होगा। यह स्वीकृति रुदौली विधायक श्री रामचंद्र यादव के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दी गई, जिसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।

लंबे समय से यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की मरम्मत की स्वीकृति मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विधायक रामचंद्र यादव ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्रवासियों को सुरक्षित व सुगम यातायात की सुविधा के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के विकास को नई गति मिलेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed