MD News बहुआयामी समाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
बुढ़ाना | मुजफ्फरनगर

नोएडा।
आज दिनांक 15.12.2025 को डीसीपी ट्रैफिक नोएडा के निर्देशन में नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा इंटरसेप्टर दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहनों पर स्पीड गन के माध्यम से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाएँ।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। किसी भी यातायात संबंधी सहायता अथवा जानकारी के लिए नागरिक यातायात हेल्पलाइन नंबर – 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *