ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा
एम डी न्यूज़
थान फतेहाबाद रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति

मकान मालिक निपरेंद्र के अनुसार, चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।
निपरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ दूसरे घर में एक शादी समारोह में गए हुए थे। इस दौरान उनका जाटवन कला स्थित मकान खाली था। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाकर घर के मुख्य द्वार के ताले तोड़ दिए और अंदर घुस गए।
सोमवार सुबह जब निपरेंद्र अपने घर लौटे, तो उन्होंने ताले टूटे हुए पाए। घर के अंदर अलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। छत पर एक बक्सा पड़ा मिला, जिसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। अलमारी में रखे 10 हजार रुपए नकद भी नहीं मिले। चोरी हुए सामान में एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी कान के कुण्डल, तीन जोड़ी पैर के बिछिया और एक सोने की अंगूठी शामिल है।
घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और थाना
फतेहाबाद से क्राइम इंस्पेक्टर राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक छानबीन शुरू की। थाना फतेहाबाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *