बी०एल०ओ०–बी०एल०ए० की बैठक सम्पन्न, ए०एस०डी० सूची का हुआ विधिवत प्रकाशन।
बाराबंकी:(फतेहपुर) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान–2026 के अंतर्गत ब्लॉक फतेहपुर की ग्राम सभा मिरदहनपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में भाग संख्या 200 पर बी०एल०ओ० एवं बी०एल०ए० की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना रहा। बैठक के दौरान वर्ष 2025 की मतदाता सूची के आधार पर तैयार ए०एस०डी०डी०(एब्सेंट, शिफ्टेड,डेड एवं डबल) सूची का प्रकाशन सभी बी०एल०ए० एवं उपस्थित गणमान्य मतदाताओं के , समक्ष पारदर्शी ढंग से किया गया।कुल 887 पंजीकृत मतदाताओं में से 842 मतदाताओं की शत-प्रतिशत मैपिंग पूर्ण किए जाने की जानकारी दी गई। इसमें 12 मृतक,17 स्थानांतरित,2 दोहरी प्रविष्टि तथा 14 अनुपस्थित मतदाता चिन्हित किए गए।बी०एल०ओ० जय कुमार द्वारा (ए०एस०डी०डी०) सूची का क्रमवार वाचन किया गया । सूची के परीक्षण उपरांत किसी भी राजनीतिक दल के बी०एल०ए० अथवा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई,जिससे सूची पर सर्वसम्मति बनी।बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बी०एल०ए० के रूप में उपस्थित रहे,जिनमें श्री रिंकु प्रसाद (भाजपा),श्री गौतम कुमार (बसपा) तथा श्री मो० इदरीस (सपा) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त श्री सत्येंद्र वर्मा (बी०एल०ओ० सुपरवाइजर),श्री अनुपम वर्मा (मंडल मंत्री,फतेहपुर/बूथ अध्यक्ष मदनपुर), श्री आलोक वर्मा (कोटेदार, मीरदहनपुरवा),श्री जशवंत सिंह,श्री कमलेश कुमार,श्री मुकेश चंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी बैठक में उपस्थित रहे।
मतदाताओं ने कहाँ कि इस प्रकार की बैठकों से मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित होती है तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने में सहायता मिलती है।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।
