MD news कन्नौज

दिनांक- 15.12.2025

कोतवाली गुरसहायगंज एवं एस0ओ0जी0, सर्विलांस टीम व पुलिस द्वारा गांजा तस्कर गैंग के 03 सदस्य को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से 24 किग्रा 740 ग्राम नाजायज गांजा (कीमत करीब 13 लाख रूपये) एवं ई-रिक्शा बरामद ।

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद कन्नौज में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक प्रताप अजेय के मार्गदर्शन में थाना गुरसहायगंज पुलिस एवं एस0ओ0जी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 14/15.12.2025 की रात्रि 11.30 बजे मिरगांवा अण्डर पास से करीब 100 मीटर दूर सर्विस रोड़ से मुखविर खास की सूचना पर अभियुक्तगण 1. निहाल पुत्र विजेन्द्र निवासी मो० ताजपुर नौकास्त, फूलमती मंदिर के पास कस्बा व थाना कोतवाली कन्नौज, 2. विजेन्द्र पुत्र श्रीपाल निवासी मो० ताजपुर नौकास्त, फूलमती मंदिर के पास कस्बा व थाना कोतवाली कन्नौज व 3. अरूण कुमार पुत्र रमेश निवासी मो० देवीगंज थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर हाल पता मोर) ताजपुर नौकास्त, फूलमती मंदिर के पास कस्बा व थाना कोतवाली कन्नौज को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 24.740 किग्रा नाजायज गांजा बरामद किया गया। उपरोक्त अभिधगण के विरुद्ध मु०अ०सं० 700/25 धारा 8/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट थाना कोतवाली गुरसहायगंज पर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-
1.निहाल पुत्र विजेन्द्र निवासी मो० ताजपुर नौकास्त, फूलमती मंदिर के पास कस्बा व थाना कोतवाली कन्नौज।
2.विजेन्द्र पुत्र श्रीपाल निवासी मो० ताजपुर नौकास्त, फूलमती मंदिर के पास कस्बा व थाना कोतवाली कन्नौज।
3.अरूण कुमार पुत्र रमेश निवासी मो० देवीगंज थाना चकेरी जनपद कानपुर नगर हाले पता मो) ताजपुर नौकास्त, फूलमती मंदिर के पास
कस्बा व थाना कोतवाली कन्नौज।

पूछताछ का विवरणः
अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग उडीसा से ट्रेन की माध्यम से गांजा लाते है, उडीसा से 3-4 हजार रुपये किलो के हिसाब से गांजा लाते है, और यहा लाकर 12-14 हजार रूपये किलो फुटकर में बेच देते हैं।

बरामदगी विवरणः-
1.24 किग्रा 740 ग्राम नाजायज गाजा (कीमत करीब 13 लाख रूपये)
2.ई-रिक्शा बरामद।

विवरण अभियोग:- मु0अ0सं0 700/25 धारा 8/20 एम०डी०पी०एस० एक्ट थाना कोतवाली गुरसहायगंज जनपद कन्नौज।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः-

एस0ओ0जी0 एवं सर्विलांस टीम
1.नि0जय प्रकाश शर्मा प्रभारी एसओजी),
2.नि0 त्रदीप सिंह प्रभारी सर्विलांस,
3.हे0का0 मनोज यादव एस0ओबी0 टीम
4.हे0का0 रवेन्द्र सिंह एस0ओ0जी0 टीम
5.हे0का0 अजय सिंह
6.का0 शिवराज सिंह यादव
7.का0 विकास अग्रहरि
8.का0 यगन चौधरी
9.का0 शुभम कुमार
10.का0 दीपक

टीम थाना गुरसहायगंज
1.प्र0नि0 अजय कुमार अवस्थी थाना गुरसहायगंज।
2.उ0नि0 दीपक कुमार
3.नि0 धर्मेन्द्र सिंह
4.का0 दीपांशु गंगवार
5.का0 गजेन्द्र सिंह
6.का0 प्रशान्त कुमार
7.का0अशोक कुमार

रिपोर्ट शिवम् यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *