MD News बहुआयामी समाचार चैनल जिला ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश राजपूत जनपद अयोध्या

ग्रामीण परिवेश में स्थित आवासीय रामसेवक स्मारक इंटर कॉलेज, बाबा बाजार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद इस विद्यालय ने सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में अनेक होनहार छात्र-छात्राओं को उच्च पदों तक पहुँचाया है। विद्यालय से पढ़े छात्र आज सिविल सेवा, इंडियन आर्मी, शिक्षा विभाग एवं प्रतिष्ठित संस्थान जैसे आईआईटी मद्रास में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद इस संस्थान का शैक्षणिक स्तर सराहनीय रहा है। इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए अब बड़ी-बड़ी शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाएँ भी इस विद्यालय की ओर आकर्षित हो रही हैं।पौराणिक राधा-कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष एवं कॉलेज के निदेशक एमडी राजेश सिंह आगामी जनवरी माह में एक नई ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराने जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एमडी राजेश सिंह ने कहा कि “इस सफलता का पूरा श्रेय विद्यालय के मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को जाता है, जिन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर उच्च मुकाम हासिल किया। उन्हीं की सफलता ने मुझे भी इतिहास रचने का अवसर प्रदान किया है।”गौरतलब है कि रामसेवक स्मारक इंटर कॉलेज अन्य शैक्षणिक संस्थानों से अलग अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। यहाँ कार्यरत शिक्षकों को सरकारी मानकों के अनुसार वेतन दिया जाता है। शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर पेंशन की सुविधा भी प्रदान की जाती है। साथ ही शिक्षकों के लिए आवास, भोजन,मेडिकल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।यह विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखार कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान भी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *