एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट रामपुर से

अनुपस्थित कर्मचारियों द्वारा अपने कृत्य के लिए खेद व्यक्त करते हुए यह आश्वासन दिया गया कि वे भविष्य में समय से कार्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति नहीं होगी। उनके द्वारा दिए गए आश्वासन के दृष्टिगत, इस अवसर पर सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।

इस क्रम में नगर मजिस्ट्रेट, रामपुर को निर्देशित किया गया है कि वे प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे सभी कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की नियमित जांच सुनिश्चित करें तथा अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध वेतन कटौती सहित नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई संपादित करें। यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि इसके पश्चात भी कार्य प्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं होता है, तो संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न स्थानों पर गंदगी के ढेर पाए गए। विशेष रूप से कैंटीन परिसर में अत्यधिक गंदगी देखी गई। इस संबंध में कैंटीन संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए कैंटीन एवं उसके आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं अनुशासन सुनिश्चित करने हेतु साइकिल स्टैंड, कैंटीन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की गंदगी न पाए जाने के लिए संबंधित को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यह भी अवगत कराया गया है कि निर्देशों के बावजूद यदि भविष्य में किसी प्रकार की गंदगी अथवा अव्यवस्था पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed